आज का राशिफल जाने 👉 Join Now
आज का राशिफल जाने 👉 Join Now

जाने कैसा रहेगा आज का दिन, इन राशियो के खुलेगे बंध किस्मत के ताले, जाने कैसा रहेगा आप का आज का दिन।

मेष :- इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। खाने का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों से सहयोग मिल सकता है। आज अपनी इच्छानुसार नमक का सेवन करना बहुत शुभ होगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग नीला होगा।

वृषभ :- इस राशि के जातकों का मन शांत रहेगा। आज आप घरेलू कामों में व्यस्त रहेंगे। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। साझेदारी के कारोबार में लाभ हो सकता है। अपनी जेब में उड़द की दाल रखना बहुत शुभ रहेगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग सफेद होगा।

मिथुन :- इस राशि के जातकों को वाद-विवाद के योग बनेंगे। आज भाषा और वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जाती है। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। अचानक किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। पक्षियों को भोजन कराना बहुत शुभ रहेगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग लाल होगा।

कर्क :- इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हर काम पूरा हो सकता है। यात्रा के योग बनेंगे व्यापार व्यवसाय में समय शुभ रहेगा। आर्थिक लेन-देन फायदेमंद साबित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना बहुत शुभ रहेगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 7 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा।

सिंह :- इस राशि के लोगों को आर्थिक लाभ मिल सकता है। ऑफिस में आपके काम की सराहना हो सकती है। नए लोगों से मुलाकात का योग बनेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। लाल पेन का प्रयोग करना बहुत शुभ होगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग गुलाबी होगा।

कन्या :- इस राशि के लोगों को मानसिक अशांति हो सकती है। धन हानि के योग बनेंगे। आज आप आर्थिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को गुड़ का दान करना बहुत शुभ होगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग लाल होगा।

तुला :- इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज सहकर्मी के साथ विचार-विमर्श के योग बनेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है। पूजा घर में हल्दी का प्रयोग करना बहुत शुभ रहेगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग सफेद होगा।

वृश्चिक :- इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सामाजिक सम्मान में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थी मित्रों के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। सिर पर सिंदूर लगाकर तिलक करें यह बहुत ही शुभ होगा। आपके लिए भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग नीला होगा।

धन :- आज ऑफिस के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज धन निवेश से लाभ हो सकता है। विद्यार्थी मित्रों को सफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र के साथ अचानक मुलाकात होने की संभावना रहेगी। आजर पूजा पाठ करना बहुत शुभ रहेगा। आपके लिए शुभ अंक 8 और भाग्यशाली रंग काला होगा।

मकर :- इस राशि के लोग मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे और शारीरिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। आज सहकर्मियों के साथ समय बिता सकते हैं। साझेदारी के व्यवसाय में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से पर्याप्त सहयोग मिल सकता है। आज पूजाघर में चावल चढ़ाना बहुत ही शुभ होगा। आपके लिए शुभ अंक 4 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा।

कुंभ :- इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ हो सकता है। आज भाई-बहन के साथ वाद-विवाद का योग बनेगा। संतान पक्ष से आपको शुभ समाचार मिल सकता है। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिलेगा। आज शाम को शुद्ध घी का दीपक जलाएं। आपके लिए शुभ अंक 4 और भाग्यशाली रंग हरा रहेगा।

मीन :- इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं सामाजिक सम्मान बढ़ सकता है। आज पूजाघर में नारंगी रंग के कपड़े का प्रयोग करें। आपके लिए शुभ अंक 8 और भाग्यशाली रंग काला होगा।

Leave a Comment