आज का राशिफल जाने 👉 Join Now
आज का राशिफल जाने 👉 Join Now

जाने कैसा रहेगा आज का दिन, फायदा होगा कि होगा नुकसान? जाने आपका राशिफल।

मेष – आज पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास फलदायी होंगे। कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों से भी पर्याप्त सम्मान और सहयोग मिलेगा। शाम को कुछ विवाद हो सकता है।

वृषभ – आज आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी। ऑफिस हो या घर आज आपको हर जगह अपने पार्टनर का साथ मिलेगा। आपको संतान की ओर से आशाजनक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से रुका हुआ काम शाम तक पूरा होने की संभावना है।

मिथुन – आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आज किसी से निकटता और जुड़ाव से भी लाभ हो सकता है। ससुराल पक्ष से पर्याप्त लाभ मिल सकता है। देर शाम तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर मिल सकते हैं।

कर्क – कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन संतोष और शांति का दिन रहने वाला है। आज जहां राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे, वहीं शासन और सत्ता से जुड़ने का भी लाभ मिल सकता है। किसी नए सौदे से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है।

सिंह – आज आपके स्वास्थ्य और सुख में बाधा आ सकती है। कोई प्रतिकूल समाचार सुनने के बाद अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज किसी से विवाद हो सकता है, संयम से काम लें। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।

कन्या – आज किसी कीमती चीज के खोने या चोरी होने का खतरा रहेगा। संतान की शिक्षा में सफलता या किसी प्रतियोगिता में वांछित सफलता के समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम शाम को पूरा हो सकता है। रात के समय किसी धार्मिक कार्य में भाग लेने का भी आपको सौभाग्य प्राप्त हो सकता है।

तुला – आज संतान संबंधी मामलों को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। जिन लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव चल रहा है वे आज कम होंगे, रिश्ते बेहतर होंगे। रिश्तेदारों के साथ व्यवहार करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, नहीं तो संबंध बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक – इस राशि राशि के लोग आज आजीविका के क्षेत्र में प्रगति कर सकते हैं। इसके अलावा आज प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। संतान की जिम्मेदारी पूरी हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद और लाभकारी रहेगी। लेकिन, सेहत का खास ख्याल रखें।

धन – आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में विशेष सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आप दिन भर काम में व्यस्त रहेंगे। विरोधी आपको बार-बार परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन खुद ही हार जाएंगे। आंखों की समस्या से सावधान रहें।

मकर – आज आपको कुछ आंतरिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपके लिए बेहतर होगा कि आप बिना देर किए डॉक्टर को दिखाएं। माता-पिता के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। दोस्तों और सहकर्मियों की सलाह आज निवेश से जुड़े किसी काम में आपकी रुचि बढ़ाएगी।

कुंभ – आज रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने की संभावना है। संतान की ओर से संतोषजनक खुशखबरी मिलने की भी संभावना है। दोपहर के समय कानूनी विवाद या किसी मामले में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है।

मीन – आज आपके आस-पास सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के सुख में वृद्धि होगी। कई दिनों से चल रहे कुछ बड़े लेन-देन का समाधान हो सकता है। आज हाथ में पर्याप्त पैसा होने का आनंद मिलेगा। विरोधियों की पराजय होगी।

Leave a Comment