आज का राशिफल जाने 👉 Join Now
आज का राशिफल जाने 👉 Join Now

जाने कैसा रहेगा आज का दिन, इन राशियो के खुलेगे बंध किस्मत के ताले, जाने कैसा रहेगा आप का आज का दिन।

मेष – आज चंद्रमा का छठे भाव में गोचर और सूर्य का इस राशि से दूसरे भाव में गोचर आज व्यापार में नई नौकरी दे सकता है। राजनेताओं को लाभ होगा। लाल और सफेद रंग शुभ होते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें और गेहूं दान करें।

वृषभ – परिवार में जमीन से संबंधित नई योजनाएं के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पैसा आ सकता है। बुध और चंद्रमा के गोचर के कारण आप नौकरी में बदलाव की ओर बढ़ेंगे। हरा और नीला रंग शुभ है।

मिथुन – सूर्य का बारहवें भाव का गोचर और चंद्रमा का चतुर्थ भाव का गोचर थोड़ा परस्पर विरोधी है। नौकरी में तरक्की होगी। दशम भाव बृहस्पति के कारण सफलता आसानी से मिलेगी। परिवार से जुड़ा कोई भी फैसला खासकर ससुराल से जुड़ा कोई फैसला सोच-समझकर लें। आप किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट की ओर बढ़ सकते हैं। पीला और नीला रंग शुभ है। तिल का दान करें।

कर्क – इस राशि का स्वामी चंद्रमा तीसरे भाव में और सूर्य ग्यारहवें भाव में वृद्धि देगा। राजनेताओं को लाभ होगा। लाल और पीला रंग शुभ होता है। आज कई दिनों से रुका हुआ काम पूरा होगा। चावल और दाल का दान करें।

सिंह – आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। हरा और नारंगी रंग शुभ होता है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में आपको सफलता मिलेगी। मग और लौकी का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

कन्या – आज चंद्रमा इसी राशि में है। सूर्य नवम यानि भाग्य भाव में है। पारिवारिक सुख से आप प्रसन्न रहेंगे। चंद्रमा और बृहस्पति आज कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। व्यापार में लाभ संभव है। नीला और हरा रंग शुभ होता है। आज गुड़ का दान करें।

तुला – आज सूर्य अष्टम भाव में और शनि पंचम भाव में गोचर कर रहा है। संतान की प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। आज स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। परिवार का आज सहयोग मिलेगा। हरा और नारंगी रंग शुभ है। आज उड़द का दान करें।

वृश्चिक – आज सूर्य का सप्तम भाव में गोचर और चंद्रमा का ग्यारहवें भाव में गोचर व्यापार और नौकरी में सफलता दिलाएगा। कर्क और मीन राशि के लोग आज आपके लिए मददगार रहेंगे। पीला और लाल रंग शुभ है। आज गुड़ का दान करें।

धनु – आज सूर्य छठे भाव में अनुकूल है और शनि इस राशि से दूसरे भाव में है। परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में धन आने के संकेत हैं। नारंगी और लाल रंग शुभ होते हैं। आज मां का आशीर्वाद मिल सकता है।

मकर – इस राशि के स्वामी शनि दूसरे स्थान पर और सूर्य वृष राशि में है। व्यापार में कोई बड़ी डील हो सकती है। कर्क और मकर राशि के मित्रों से आपको लाभ मिलेगा। नीला और भूरा रंग शुभ होता है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनेता सफल होंगे।

कुम्भ – आज का दिन नौकरी में उन्नति का दिन है। इस राशि में शनि, चतुर्थ भाव में सूर्य और छठे भाव में चंद्रमा हो तो धार्मिक कर्मकांड से जुड़े किसी भी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा और नारंगी रंग शुभ होता है। गाय को पालक खिलाएं।

मीन – आज नौकरी में सूर्य तीसरे भाव में और इस राशि में मौजूद बृहस्पति बड़ी सफलता ला सकता है। अपने स्वास्थ्य के बारे में सावधान रहें। लाल और पीला रंग शुभ है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और अन्न का दान करें। गाय को केला खिलाएं और तिल का दान करें।

Leave a Comment