आज का राशिफल जाने 👉 Join Now
आज का राशिफल जाने 👉 Join Now

शनिवार के दिन गलती से भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, नहीं तो शनिदेव के साथ साथ हनुमाजी भी हो जायेंगे क्रोधित।

दोस्तो हमारे हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवता से जुड़ा माना जाता है। इस प्रकार शनिवार को शनिदेव और हनुमानजी से जुड़ा माना जाता है।

इस दिन सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा करने से हनुमानजी और शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं। इसके साथ शनिवार के दिन व्रत करने से शनिदेव और हनुमानजी प्रसन्न हो जाते हैं और सभी दुख दूर करते है।

हालांकि इस दिन आपको कुछ चीजों का सेवन करने में सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि इस दिन अनजाने में या जाने-अनजाने कुछ चीजों का सेवन करने से शनिदेव और हनुमानजी नाराज हो जाते हैं।

ऐसे में आज के इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं कि शनिवार के दिन आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। तो आइए इन चीजों के बारे में हम जानते है।

शनिवार के दिन आम का अचार खाने से बचना चाहिए। क्योंकि आम का अचार खट्टा होता है और शनिदेव को खट्टी चीजें पसंद नहीं होती और इसके सेवन से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं। इसलिए शनिवार के दिन आम का अचार नहीं खाना चाहिए।

लाल मिर्च का सेवन करने से भी शनिदेव नाराज हो सकते हैं। दरअसल लाल मिर्च को मंगल और सूर्य देव का प्रतीक माना जाता है। साथ ही यदि ये दोनों ग्रह शनिदेव के विपरीत हों तो शनिवार के दिन इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

आमतौर पर शराब का सेवन सामान्य रूप से नहीं करना चाहिए। क्योंकि शराब पीने से हमारी सेहत को नुकसान पहुंचता है।

लेकिन शनिवार के दिन गलती से भी आपको शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे शनिदेव नाराज होते हैं और वह सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं।

शनिवार के दिन आपको दही और दूध के बने उत्पादों खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये सभी चीजें चंद्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं। इसलिए शनिवार के दिन जितना हो सके इससे बचना चाहिए।

Leave a Comment