आज का राशिफल जाने 👉 Join Now
आज का राशिफल जाने 👉 Join Now

घर के इस स्थान पर रखें मोर पंख, हमेशा आप पर होगी धन की वर्षा, पैसों की कमी होगी दूर।

दोस्तो हमारे हिंदू धर्म में मोरपंख को बहुत ही शुभ माना जाता है और इसे भगवान कृष्ण से जुड़ा बताया जाता है। यदि कोई व्यक्ति मोरपंख से जुड़े कुछ उपाय करता है तो वह जीवन में तरक्की कर सकता है और उस पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपसे मोर पंख से जुड़े कुछ उपायों के बारे में बात करने जा रहे हैं। तो आइए एक-एक करके इस उपाय के बारे में जानते हैं।

आपने देखा होगा कि कई लोग मोर पंख को ऑफिस में रखते हैं जबकि कुछ लोग इसे घर में रखना पसंद करते हैं।

हालांकि आपको पता होना चाहिए कि मोर पंख को घर या ऑफिस में ऐसी जगह रखना चाहिए जहां साफ-सफाई हो और कोई बुरी आत्मा न हो। अगर आप ऐसी जगह मोर पंख लगाते हैं तो आपको अपने जीवन में चल रही सभी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

आपको बता दें कि अगर आपके घर में हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहता है और घर में हमेशा कलह का माहौल बना रहता है तो आपको मोर पंख को ऐसी जगह स्थापित करना चाहिए जिससे हर कोई इसे देख सके।

आप चाहें तो इसे पूजा ग्रह में भी स्थापित कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप इसे बेडरूम में स्थापित करना चाहते हैं तो आपको इसे दक्षिण पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए।

इसके साथ ही आपको इसकी हाइजीन का भी ध्यान रखना चाहिए। इस उपाय को करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और घर के लोग भी आपस में प्यार करने लगेंगे।

यदि किसी व्यक्ति के जीवन में कोई अनहोनी घटना होने का खतरा हो तो ऐसे लोग अपने साथ भी मोर पंख रख सकते हैं।

क्योंकि मोरपंख रखने से आपके जीवन में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और आप हमेशा सुखी जीवन जी सकते हैं। इसी के साथ अगर आपके मन में कोई डर है तो वह भी दूर हो जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अगर आप मोर पंख को किसी किताब या शिक्षा से जुड़ी किसी अन्य चीज में रखते हैं, तो आपको मां सरस्वती की कृपा प्राप्त होगी। इससे आप अच्छे अंकों के साथ पास भी हो सकते हैं और आपकी रुचि पढ़ाई में रहती है।

यदि आप घर के मुख्य द्वार के बाहर तीन मोर पंख और गणेश की मूर्ति स्थापित करते हैं, तो सकारात्मक ऊर्जा हमेशा आपके घर में प्रवेश करती है और नकारात्मक ऊर्जा बाहर से दूर हो जाती है। जिससे आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहती है।

Leave a Comment